Clubs & Societies

Red Ribbon Club




राजकीय महाविद्यालय पनारसा में 1 अगस्त 2025 को रेड रिबन क्लब का एक परिचयात्मक सत्र (ओरिएंटेशन कार्यक्रम) सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत में *संगीत विभाग की आचार्या डॉ. निशा शर्मा* ने रेड रिबन क्लब के आगामी सत्र 2025-26 के लिए *तीन विद्यार्थियों — वंदना, यशवंत और दलीप — को पीयर एजुकेटर के रूप में नियुक्त किया।* कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से एड्स पर आधारित एक डॉक्युमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई।