Rangers & Rovers
The College has recently established a well-organized unit of Rovers & Rangers dedicated to community service and environmental conservation.
Dr. Ursem Lata
PrincipalMr. Hira Singh
Mrs. Anita
विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय पनारसा में चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन संरक्षक संदीप शर्मा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, वनों, जल, भूमि एवं जैव विविधता के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, प्राकृतिक संसाधनों के पुनः उपयोग, पुनचक्रण तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उरसेम लता ने विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के महत्व से अवगत कराया तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने, स्वच्छता तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला के दौरान पर्यावरण विषय पर आधारित पेंटिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट (एकल एवं समूह), आर्ट एंड क्राफ्ट (एकल एवं समूह) तथा स्वरचित कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रकृति संरक्षण, जल संरक्षण, जैव विविधता, स्वच्छ पर्यावरण तथा अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।